फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brutality in Unnao, Lover murdered married girlfriend, killed her with an axe, accused arrested

उन्नाव में बर्बरता: प्रेमी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 12:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Sep 2023 12:43 PM IST
सार

Unnao Murder: कोतवाल श्याम नरायन सिंह ने बताया कि मृतका आरोपी के साथ तीन वर्ष रहकर एक माह पूर्व वापस आई थी। आरोपी साथ रहने की जिद पर अड़ा था। पति की तहरीर पर प्रेमी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Brutality in Unnao, Lover murdered married girlfriend, killed her with an axe, accused arrested
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसी बीच पति के आने की आहट पर हत्यारा घर के दूसरे कमरे के अंदर घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बाकरगंज निवासी रिंकी (40) पत्नी राम सिंह तीन वर्ष पूर्व पड़ोसी अनिल पुत्र बाबू के साथ चली गई थी। दोनों उन्नाव में किराये का कमरा लेकर साथ रहते रहे। रिंकी को अपने तीन बच्चों की याद सताने लगी, तो वह एक माह पूर्व पति के घर वापस आ गई।
विज्ञापन

प्रेमी अनिल भी वापस, तो आ गया पर रिंकी पर मिलते रहने का दबाव बनाता रहा। रिंकी रजामंद नहीं हुई, तो अनिल ने प्रेमिका के घर के ठीक सामने चंडीगढ़ में रहने वाले सुरजन के घर के बाहर के कमरे की चाबी ले ली और शनिवार की रात उसी कमरे में आकर लेट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर दो वार कर हत्या
रात भर घात लगाए रहने के बाद सुबह रिंकी का पति घर के बाहर बने शौचालय में गया। इसी बीच अनिल मौका पाकर रिंकी के घर मे घुस गया और कुल्हाड़ी से प्रेमिका के सिर पर दो वार कर हत्या कर दी। पुत्र आयुष द्वारा देखने और चीखने पर पति राम सिंह घर की ओर भागा।

आरोपी अनिल को मौके से पकड़ा
इस पर आरोपी अनिल को भागने का मौका नहीं मिला, तो कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर बैठ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अनिल को मौके से पकड़ आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद की। कोतवाल श्याम नरायन सिंह ने बताया कि मृतका आरोपी के साथ तीन वर्ष रहकर एक माह पूर्व वापस आई थी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आरोपी साथ रहने की जिद पर अड़ा था। पति की तहरीर पर प्रेमी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पति राम सिंह ने बताया कि पत्नी रिंकी और पड़ोसी अनिल के बीच प्रेम प्रसंग था। इस पर दोनों तीन वर्ष पूर्व होली के दिन भाग गए थे।

पत्नी एक माह पूर्व स्वयं वापस आ गई थी
इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक माह पूर्व स्वयं पत्नी वापस आई, तो बच्चो की खातिर सब कुछ भूल वापस रख लिया। रिंकी को गलती का अहसास था, लेकिन आरोपी प्रेमी अनिल उसे संपर्क में रहने की जिद पर अड़ा था। मृतका की बड़ी पुत्री अंशिका का विवाह हो चुका है। बड़ा पुत्र रवि मुंबई में और छोटा आयुष (11) साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed