{"_id":"5bd71f9abdec2269a77165a5","slug":"brutal-murder-of-youngman-case-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं ढूंढ सकी विक्रम का सिर, पिता बोला- शायद बच जाती जान...कई आरोप पुलिस पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस नहीं ढूंढ सकी विक्रम का सिर, पिता बोला- शायद बच जाती जान...कई आरोप पुलिस पर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
नाले में सिर की तलाश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर में रविवार शाम नाले में युवक का सिर कटा शव मिला था, इसे 12 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस सिर नहीं तलाश सकी है। इससे परिजनों में नाराजगी है। युवक के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
सिकंदरपुरा निवासी मेवालाल अहिरवार का 25 वर्षीय पुत्र विक्रम सिंह 22 अक्तूबर की शाम को गायब हुआ था। उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार शाम धमना रोड पर चौपरा मंदिर से कुछ दूर नाले में युवक का शव पड़ा मिला, मगर उसका सिर नहीं था। शव की पहचान विक्रम सिंह के रूप में की गई। शव के पास ही युवक की पैंट और एक चाकू पड़ी थी।

...शायद बच जाती विक्रम की जान
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खडे़ परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह सीओ अभिषेक यादव, एसडीएम सुरेश कुमार और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने पूरे नाले को खंगाला। लेकिन सिर नहीं मिल सका। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में युवक का अंतिम संस्कार मोक्षधाम में किया गया। इस दौरान सीओ, एसडीएम, कोतवाल भी मौजूद रहे।
एक सप्ताह से गायब विक्रम सिंह की खोजबीन के लिए यदि पुलिस गंभीर रहती तो शायद उसकी जान बच जाती। उसके पिता मेवालाल ने बताया 22 अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस हीलाहवाली करती रही। वह कई बार कोतवाली गया, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी।