फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brutal murder of woman in Banda up

बांदा: चारा लेने गई महिला की सिर कूंचकर हत्या, घटनास्थल पर मिली खून से सनी ईंट

Fri, 25 Feb 2022 02:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 25 Feb 2022 02:57 PM IST
सार

यूपी के बांदा में महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Brutal murder of woman in Banda up
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा में चारा लेने खेत गई महिला की शुक्रवार को सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शव खेत पर ही लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। नजदीक ही खून से सनी ईंट पड़ी मिली। जिस्म से जेवर गायब होने पर लूट की भी आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनवाई गई है। फिलहाल हत्या की रिपोर्ट ही दर्ज हुई है। बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में गुरुवार शाम चिंता (47) पत्नी रामा पटेल पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई थी और रात तक वापस नहीं लौटी। देर रात कुछ राहगीरों और आसपास के किसानों ने उसका शव खेत में पड़ा देखा।
विज्ञापन


कपड़े अस्त-व्यस्त और सिर कुचला हुआ था। बिसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों को भी सूचना दी। देर रात पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंच गए। उनके साथ डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी थी। घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। क्षेत्राधिकारी सियाराम और थाना इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को निर्देश दिया कि टीमें बनाकर हत्यारों की खोज कराएं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के चचेरे भाई और समाजसेवी पीसी पटेल भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि कान, नाक और पैरों के जेवर गायब हैं। कपड़े भी अस्त-व्यस्त हैं। चिंता चार बच्चों की मां है। बड़ी बेटी की शादी इसी साल की है। पति रामा पटेल किसान है। उसी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed