{"_id":"5fff234c8ebc3e2f853c5aba","slug":"brutal-murder-of-a-youth-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: कुल्हड़ कारीगर की ईंट से कूंचकर हत्या, पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने चेहरे पर किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: कुल्हड़ कारीगर की ईंट से कूंचकर हत्या, पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने चेहरे पर किए कई वार
Wed, 13 Jan 2021 10:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मेहरा फाटक स्थित सुंदरपुर मोड़ के पास बुधवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। उसका चेहरा ईंट से कुचला हुआ था। सुबह फैक्ट्री में काम करने जा रहे मजदूरों ने शव पड़ा देख जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम को शव के पास खून के सनी तीन ईंट बरामद हुई है। युवक की शिनाख्त 25 वर्षीय कुल्हड़ कारीगर रामबाबू के रूप में हुई। बसरेहर के सराय ताड़ गांव निवासी मुकुट प्रजापति का 25 वर्षीय बेटा रामबाबू सुंदरपुर मोड़ स्थित कुल्हड़ बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था।
वह वर्तमान में कौशल्या वाटिका में साले राजवीर व बहनोई के साथ रह रहा था। मुकुट प्रजापति ने बताया कि रामबाबू मंगलवार सुबह घर आया था और शाम कौशल्या वाटिका जाने की बात कहकर निकल गया था। रात तक नहीं पहुंचने पर बेटे को फोन मिलाया तो उसका फोन नहीं मिला।
विज्ञापन
बुधवार सुबह उसका शव मिला। परिजनों ने किसी भी दुश्मनी से इनकार किया है। परिवार में पत्नी प्रीति, दो बेटियां व छोटा भाई श्याम बाबू हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि हत्यारों ने युवक की शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को ईंटों से कुचला है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच पड़ताल कर रही है।

नशेबाजी में हत्या की आशंका
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम ने बताया कि चार मजदूर फैक्ट्री में काम करते हैं। इनमें से दो रामबाबू के रिश्तेदार हैं। चारों मजदूरों से पूछताछ की जाएगी। प्रथम दृष्टया नशेबाजी के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मोबाइल भी कुचला
हत्यारों ने रामबाबू की पहचान मिटाने का हरसंभव प्रयास था। उसका चेहरा व मोबाइल भी ईंट से कुचल दिया था। पुलिस ने टूटे हुए मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मोबाइल से घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।
काम छोड़ने पर रंजिश का आरोप
पत्नी प्रीति ने बताया कि पहले रामबाबू दूसरी जगह काम करता था। वहां पर किसी कारण काम छोड़ दिया था। तब से पुराने ठेकेदार व उनके साथी रंजिश मानने लगे थे। दोबारा काम पर बुलाने का भी प्रयास किया लेकिन विवाद होने की आशंका पर काम पर नहीं गए थे। रामबाबू वर्तमान में मोहित के साथ कुल्हड़ फैक्ट्री में काम करता था।