फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brutal murder in Unnao, Husband cut wife with sharp weapon, bloody body was lying in the room, accused abscond

उन्नाव में नृशंस हत्या: पति ने पत्नी को धारदार हथियार से काटा, कमरे में पड़ा था रक्तरंजित शव, आरोपी फरार

Sun, 20 Aug 2023 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Aug 2023 12:56 PM IST
सार

Unnao Murder: सूचना पर पहले कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह और बाद में सीओ विजय आनंद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति फरार है। मृतका आठ महीने की गर्भवती थी।

विज्ञापन
Brutal murder in Unnao, Husband cut wife with sharp weapon, bloody body was lying in the room, accused abscond
unnao murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मायके में रह रही पत्नी की विवाद के बाद पति ने सोते समय धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रविवार सुबह जब बेटी कमरे से बाहर नहीं आई, तो पिता कमरे में पहुंचा।

विज्ञापन

बेटी का रक्तरंजित शव देख बेहाल हो गया। हत्या की सूचना पर सीओ और कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ विजय आनंद ने बताया कि धारदार औजार से वार कर हत्या की गई है।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नगर के मोहल्ला महाब्रह्मनान टोला निवासी अब्दुल शमी की बेटी संजीदा (25) ने दो साल पहले फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव पैसरा निवासी समीर के साथ प्रेम विवाह किया था। वह मायके में ही रह रही थी। पति एक सप्ताह पहले ससुराल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन पर धारदार हथियार से वार
शनिवार रात पति पत्नी घर के बाहरी कमरे में सोए हुए थे। तभी रात में आपसी कहा सुनी हुई और पति ने पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। रविवार सुबह काफी देर तक जब दरवाजा न खुला तो पिता बेटी को जगाने पहुंचा।

पिता ने दामाद पर लगाया है हत्या का आरोप
अंदर जाकर देखा, तो बेड पर उसका रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहले कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह और बाद में सीओ विजय आनंद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति फरार है। मृतका आठ महीने की गर्भवती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed