फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brutal Murder case in Farrukhabad

तगादा के दौरान गाली-गलौज बनी हत्या की वजह, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

Thu, 04 Oct 2018 08:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 Oct 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Brutal Murder case in Farrukhabad
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद मे सूदखोर की हत्यारोपी पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी पड़ोसी ने लेन-देन के दौरान गाली देने की खुन्नस में सूदखोर का गला घोटा था। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार भी किए थे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम में कायमगंज कोतवाली के गांव अहमदगंज निवासी ब्रजलाल मंगलवार रात साढ़े आठ बजे किसी का फोन आने पर वह घर से चले गए। बुधवार सुबह भाई नेत्रपाल के खेत में ब्रजलाल का शव पड़ा मिला। उनकी गला घोटकर हत्या की गई थी। चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। छोटे भाई संतराम ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने हत्या के खुलासे के लिए एएसपी और सीओ कायमगंज के नेतृत्व में टीम गठित की थी। टीम ने बुधवार को गांव के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया तो मामला खुल गया।
विज्ञापन


 

Brutal Murder case in Farrukhabad
डेमो पिक
पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि पड़ोसी गोपाल ऊर्फ तूफानी पुत्र श्री किशन ने घटना से करीब पांच दिन पहले दो सौ रुपये उधार लिए थे। उन्हीं रुपये को लेकर ब्रजलाल ने गोपाल के साथ मंगलवार सुबह गाली गलौज की थी। इसके बाद गोपाल ने 20 रुपये ब्याज सहित ब्रजलाल को रुपये वापस कर दिए थे। उसे गाली देने की बात अखर गई। इसी खुन्नस के चलते गोपाल ने फोन कर ब्रजलाल को खेतों की ओर बुला लिया। वहीं उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए। मृतक का मोबाइल आदि लेकर भाग गया था। पुलिस ने गोपाल उर्फ तूफानी को गिरफ्तार कर लिया। ब्रजलाल का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तार करने वाली टीम में कायमगंज कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा एसपी ने की है।
  
आखिर कहां गई ब्रजलाल की डायरी 
ब्रजलाल रुपये के लेन देन की डायरी अपने साथ रखता था। हत्या के बाद उसकी डायरी अचानक गायब हो गई। ब्रजलाल की डायरी से किसे खतरा है। पुलिस इसकी जांच करेगी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पुलिस आरोपी से डायरी क्यों नहीं बरामद कर सकी। ब्रजलाल के चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। धारदार हथियार को भी पुलिस ने बरामद नहीं किया है। डंडे को बरामद होना बताया गया है। जबकि डंडे का वार ब्रजलाल के ऊपर नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed