{"_id":"5c1667b9bdec2253bf191c2e","slug":"brural-murder-of-teenager-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नृशंस हत्याः कमरे में सो रही किशोरी को उठा ले गए हत्यारे, सुबह क्षत-विक्षत शव देख सिहर उठा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृशंस हत्याः कमरे में सो रही किशोरी को उठा ले गए हत्यारे, सुबह क्षत-विक्षत शव देख सिहर उठा इलाका
Sun, 16 Dec 2018 08:26 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 Dec 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते एएसपी, सीओ सदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में करबई थाना क्षेत्र के ग्राम छानी में एक किशोरी को कुछ लोग घर से अगवा कर ले गए। इसके बाद उसकी धारदार हथियार से हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। सुबह किशोरी का क्षत-विक्षत शव पड़े होने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई, जिससे घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी-भीड़ जमा हो गई।
किशोरी के पिता ने थाना कबरई में एक युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम छानी निवासी किशनपाल रैक्वार अपने दो बेटों के साथ कस्बा कबरई में रहकर मजदूरी करते थे। किशोरी शीतला (16) की मां की बचपन में मौत हो गई थी। वह अपने दादा रामजीवन के साथ गांव में अकेली रहती थी। किशोरी गांव में बकरियां चराती थी।

धारदार हथियार से हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया
घटनास्थल पर जांच करते एएसपी, सीओ सदर
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम को वह बकरियां चराने के बाद घर आई। दादा खाना खाकर अपने बाहर के कमरे में लेट गए। किशोरी अंदर कमरे में सो रही थी। तभी रात को कुछ लोग किशोरी को अगवाकर ले गए। किशोरी की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया। रविवार को सुबह ग्रामीणों ने किशोरी का शव गांव में पड़े होने की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव, सीओ सदर जितेंद्र दुबे, थानाध्यक्ष कबरई अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
एएसपी ने जल्द ही घटना का पर्दाफाश किए जाने का आश्वासन दिया है। घटना की तहरीर मृतका के पिता किशनपाल ने थाना कबरई में एक युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।