फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brothers body buried near sister, mentally ill woman herself consumed poison along with children in Unnao

उन्नाव जहरकांड: बहन के पास ही दफनाया गया भाई का शव, मानिसक बीमार महिला ने बच्चों सहित खुद खाया था जहर

Mon, 25 Dec 2023 04:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 25 Dec 2023 04:43 PM IST
सार

Unnao News: थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि बेटे का शव बक्सर घाट पर दफन किया गया है। कानपुर हैलट में भर्ती तीसरी बच्ची मानवी की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
Brothers body buried near sister, mentally ill woman herself consumed poison along with children in Unnao
उन्नाव जहरकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बिहार थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में तीन बच्चों को कीटनाशक पिलाकर खुद पीने वाली महिला और उसके दो बच्चों की मौत की घटना में मृत बेटे का शव रविवार को बक्सर घाट पर दफनाया गया। कानपुर हैलट में भर्ती तीसरी बेटी की हालत में सुधार है।

विज्ञापन

भदेवरा गांव निवासी किसान जगमोहन कुरील की पत्नी केतकी (33) ने गुरुवार को अपने बच्चों में बेटी महक (9), मानवी (3) और बेटे आर्यन (6) को पानी में मिलाकर जहर पिलाया था। जिला अस्पताल में केतकी की उसी दिन और बच्चों में कानपुर हैलट में भर्ती हुई महक को गुरुवार रात और बेटे आर्यन की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इसमें केतकी और मानवी का अंतिम संस्कार शनिवार को बक्सर घाट पर हुआ था। केतकी की चिता को मुखाग्रि दी गई थी। जबकि महक का शव दफन किया गया था। आर्यन का शव शनिवार देर रात गांव पहुंचने पर रविवार सुबह बहन के शव के बगल में उसका भी शव दफन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बेटी की हालत में सुधार है
कानपुर हैलट में भर्ती तीसरी बच्ची मानवी की हालत में सुधार है। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि बेटे का शव बक्सर घाट पर दफन किया गया है। छोटी बेटी की हालत में सुधार है। बता दें कि भदेउरा गांव में मानसिक बीमार महिला ने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया था।

दो साल से मानसिक बीमार थी केतकी
इसमें महिला की मौत, जबकि तीनों बच्चों को  गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया है। किसान जगमोहन की पत्नी केतकी (33) दो साल से मानसिक बीमार थी। सुबह साढ़े सात बजे जगमोहन मजदूरी करने और वृद्ध मां धुन्नन खेत गई थी। घर में केतकी व बच्चों में बेटी महक (9), मानवी (3) और बेटा आर्यन (6) घर में थे।

तीनों को कीटनाशक पिलाया और खुद भी पी लिया
करीब नौ बजे केतकी ने गेहूं में डाली गई कीटनाशक (सल्फास) निकाल कर उसे पानी में मिलाकर पहले महक, फिर मानवी और फिर आर्यन को पिलाया और फिर खुद भी पी लिया।  बच्चों को रोने पर पड़ोसी नितिन पहुंचा और महिला व बच्चों की हालत देख जगमोहन को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed