फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother killed his sister in Unnao

भाई ने आखिर क्यों की बहन की निर्मम हत्या, घरवालों का रवैया देख पुलिस भी हैरान!

Tue, 07 Aug 2018 12:09 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 12:09 AM IST
सार

- खाना बनाने को लेकर बहन से हुआ था विवाद
- पिता ने थाने में दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
Brother killed his sister in Unnao
डेमो पिक

विस्तार

यूपी के उन्नाव जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर बहन की निर्मम हत्या कर दी। जानें पूरा मामला... 
विज्ञापन


यह घटना मौरावां थानाक्षेत्र के हिलौली गांव की है। यहां रविवार को देर शाम मानसिक बीमार भाई ने विवाद के बाद छोटी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घर वालों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पिता व अन्य परिजनों के मुताबिक हत्यारोपी भाई मानसिक बीमार है। पिता की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Brother killed his sister in Unnao
डेमो पिक
मौरावां थानाक्षेत्र के हिलौली ग्राम पंचायत के मजरा गढ़ीथोक निवासी शालिनी (16) पुत्री बिंदाप्रसाद रावत रविवार देर शाम घर में खाना बना रही थी। शाम करीब छह बजे मानसिक बीमार बड़ा भाई दीपक घर आया और जल्दी खाना बनाने को लेकर शालिनी से विवाद करने लगा।

विवाद के दौरान ही दीपक ने बहन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। लहूलुहान शालिनी को घर वाले मौरावां स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Brother killed his sister in Unnao
डेमो पिक
सूचना पर एसओ मो. अशरफ सीएचसी पहुंचे और परिजनों से बातचीत करने के बाद घटना स्थल की जांच की। पुलिस ने आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया। पिता बिंदा प्रसाद ने बताया कि शालिनी हिलौली के इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा थी।

वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। शालिनी की मौत से मां सुनीता व परिवार के अन्य लोगों का बुराहाल है। मौरावां थानाध्यक्ष मो. अशरफ ने बताया कि पिता ने आरोपी बेटे को मानसिक बीमार बताया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed