{"_id":"684c8607fe556d46390e02ca","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-riding-a-bike-died-due-to-collision-with-a-car-kanpur-news-c-362-1-ka11011-125492-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू में शुक्रवार शाम हाईवे पर माधवबाग बाजार के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जामू गांव निवासी होमगार्ड अशोक पांडेय का बेटा मोहित (27) दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दो सप्ताह पहले मोहित छुट्टी लेकर दिल्ली से जामू आया था। शुक्रवार रात उसे नौकरी के लिए दिल्ली वापस जाना था।
शुक्रवार दोपहर गांव में रहने वाले बड़े भाई रोहित के साले अटल बिहारी शुक्ला (26) के साथ मोहित बाइक से नौबस्ता गल्लामंडी खरीदारी करने गया था। वापस आते समय हाईवे पर माधवबाग बाजार के पास घाटमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जीजा-साले हाईवे के बीचो-बीच गिर गए। सिर में चोट लगने से मोहित की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा साला अटल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों के पीछा करने पर चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
पुलिस ने घायल को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने साले अटल की नाजुक हालत देख उसे हैलट रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने भी इंस्पेक्टर बिधनू जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।