{"_id":"619d4e9e5e75f3591804db77","slug":"brother-died-in-accident-sister-injured-kanpur-news-lko605807478","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन घायल, चार दिन पहले ही हुई थी बहन की शादी और भाई का था तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन घायल, चार दिन पहले ही हुई थी बहन की शादी और भाई का था तिलक
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर उन्नाव जिले के लखपेड़ा चौराहा पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अप्रवासी भारतीय की मौत और पीछे बैठी बहन घायल हो गई। हादसे के वक्त अप्रवासी भारतीय अपनी बहन को एसएससी की परीक्षा दिलाकर घर लौट रहा था। चार दिन पहले उसका तिलक और घायल बहन की शादी थी। हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं।
मोहनीखेड़ा अकबर निवासी 25 वर्षीय रोहित राठौर कुवैत में नौकरी करता है। तीन माह पहले वह घर आया था। मंगलवार को वह अपनी छोटी बहन सविता को बाइक से लेकर एसएससी की परीक्षा दिलाने लखनऊ गया था। दोपहर को घर लौटते समय लखपेड़ा चौराहा पर बांगरमऊ की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भाई व बहन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। सविता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोहित का 28 नवंबर को तिलक था।
तिलक के दौरान ही बड़ी बहन पूनम की शादी होनी थी। रोहित की शादी पांच दिसंबर को तय थी। एक साथ दोनों मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों में परिवारीजन जोर-शोर से लगे थे। रोहित की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। छोटे भाई मोहित, बहन पूनम व मां सावित्री का रोकर बुरा हाल है। कोतवाल महेशचंद्र ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।