फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother accused of fraud over personal property

Kanpur News: निजी संपत्ति को लेकर भाई पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Fri, 09 Jan 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Brother accused of fraud over personal property
जहानगंज। थानाक्षेत्र के गांव दानमंडी निवासी महेश कुमार उर्फ रिंकू दीक्षित ने अपने भाई पर धोखाधड़ी, जबरन बैनामा कराने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महेश कुमार ने बताया कि माता गिरिजा देवी पिछले कई वर्षों से उनके साथ रह रही थीं। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था। पांच जनवरी को जमीन को लेकर दोनों भाइयों व माता के बीच समझौता हुआ। इसमें माता के हिस्से की 16 डिसमिल भूमि उसके नाम बैनामा कर दी गई। आरोप है कि इसके अगले ही दिन 6 जनवरी को भाई अशोक कुमार ने झगड़ा कर माता को जबरन अपने साथ ले जाकर दो बीघा जमीन का बैनामा करा लिया।
विज्ञापन

महेश ने बताया कि वह फर्रुखाबाद में रहता है। इसी का फायदा उठाकर उसका भाई उसके हिस्से के घर व संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है। उसे व पत्नी मोहिनी दीक्षित को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed