{"_id":"5c38dbeabdec22737f731aa4","slug":"brokers-in-front-of-the-gate-of-hallet-hospital-shown-pistols","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलट अस्पताल के गेट के सामने दलालों ने लहराया तमंचा, पुलिस ने खिलौना बता झाड़ा पल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलट अस्पताल के गेट के सामने दलालों ने लहराया तमंचा, पुलिस ने खिलौना बता झाड़ा पल्ला
Fri, 11 Jan 2019 11:39 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर हैलट प्रशासन द्वारा रोके जाने से गुस्साए मेडिकल स्टोरों के दलाल गुंडई पर उतर आए हैं। हैलट के गेट नंबर-एक के सामने ओपीडी के बाहर एक दलाल ने शुक्रवार दोपहर तमंचा लहराया और मरीजों को धमकाया। यहां से पुलिस चौकी दो सौ मीटर दूर है फिर भी कार्रवाई नहीं की। शाम को वीडियो वायरल होने पर स्वरूप नगर पुलिस ने खिलौना बताकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया।
हैलट के सामने स्थित मेडिकल स्टोरों के दलाल मरीजों और तीमारदारों से अपने मेडिकल स्टोर से दवाएं लेने के लिए जोर जबदस्ती करते हैं। गुरुवार को भी ऐसा मामला सामने आया था। दलाल ने इंप्लांट न खरीदने पर एक मरीज का ऑपरेशन रुकवा दिया। मामला हैलट चौकी पहुंचा तो पुलिस ने लाठियां पटक कर दलालों को अस्पताल परिसर से बाहर खदेड़ दिया था।
इसी बात से नाराज दो दलाल ओपीडी गेट के सामने सड़क पर पहुंचे और एक ने तमंचा निकाल लहराया। वहां से गुजर रहे मरीज व तीमारदार भयभीत हो गए। थाना प्रभारी वीर सिंह का कहना है कि ओपीडी के बाहर एक महिला खिलौने की दुकान लगाती है। तमंचा नहीं, एक दिव्यांग खिलौना लिए था।