फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Broken poles not replaced, half of Salempur without electricity for eight days

Kanpur News: नहीं बदल टूटे पोल, आठ दिन से आधे सलेमपुर की बिजली गुल

Mon, 13 Apr 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Broken poles not replaced, half of Salempur without electricity for eight days
डेरापुर। सलेमपुर में आंधी से आठ दिन पहले टूटे पोल बदले नहीं जा सके हैं। इसकी वजह से आधे गांव की बिजली गुल है। डेरापुर ग्रामीण उपकेंद्र से सलेमपुर गांव में बिजली आपूर्ति होती है। बीते 4 अप्रैल को आंधी संग बारिश में दो बिजली के पोल टूट गए थे। इससे बिजली गुल हो गई थी। हालांकि बाद में बिजली कर्मी पहुंचे और आधे गांव में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करा दी। दीपू दुबे, सुरेश बाबू पाल, ओमबिहारी प्रजापति, रामविलास प्रजापति, शिवम पाल और पूर्व प्रधान रमेश मराल ने बताया कि सीमेंटेड पोल टूटने से आधे गांव में आठ दिन से बिजली गुल है। इसकी वजह से पेयजल किल्लत है। जेई आरएस वर्मा, एसडीओ बृजेंद्र कुमार को फोन पर अवगत कराया गया है। अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं लेकिन टूटे पोल नहीं बदले जा सके हैं। एसडीओ बृजेंद्र कुमार ने बताया कि हाइड्रा (क्रेन मशीन) उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से टूटे पोल नहीं बदल पा रहे हैं। हाइड्रा मिलने पर पोल बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed