फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   British students will learn Indian culture, agreement reached

Kanpur News: भारतीय संस्कृति को सीखेंगे ब्रिटेन के छात्र, हुआ समझौता

Wed, 19 Feb 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
British students will learn Indian culture, agreement reached
लंदन में हुए कार्यक्रम के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर करते प्रो. विनय पाठक। - फोटो : स्वयं
कानपुर। ब्रिटेन के छात्रों को भारतीय संस्कृति समझने और सीखने का मौका मिलेगा। इसके लिए भारतीय परंपराओं की जानकारी देने वाले कई कोर्स लांच किए जाएंंगे। इसी उद्देश्य के साथ भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के अध्यक्ष और छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने मंगलवार को लंदन में हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ ब्रिटेन के साथ एक समझौता किया।
विज्ञापन


प्रो. पाठक ने कहा कि प्राचीन काल में तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालयों ने दुनिया भर के छात्रों को आकर्षित किया था। मौजूदा समय में आधुनिक विश्वविद्यालय भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह समझौता उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि यह सहयोग ब्रिटेन के छात्रों को भारत में शॉर्ट-टर्म और इमर्शन प्रोग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed