फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Brijlal Khabris taunt on BJP,  Development is stalled in double engine government, people are worried about in

UP Politics: बृजलाल खाबरी का BJP पर तंज, बोले- डबल इंजन की सरकार में ठप है विकास, महंगाई से परेशान हैं लोग

Sun, 07 May 2023 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 May 2023 03:11 PM IST
सार

Kannauj Nikay Chunav: समधन में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने जनसभा की। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों खासकी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य ठप है। लोग महंगाई से परेशान हैं। सरकार बेखबर है।

विज्ञापन
Brijlal Khabris taunt on BJP,  Development is stalled in double engine government, people are worried about in
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के समधन क्षेत्र में निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने देश, प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए कांग्रेस को जरूरी बताया है। कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है, जो भाजपा को शिकस्त दे सकती है।

विज्ञापन

कांग्रेस के शासन में देश-प्रदेश का विकास हुआ। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य ठप है। लोग महंगाई से परेशान हैं। सरकार बेखबर है। बृजलाल खाबरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी प्रत्याशी आसमा बेगम के पक्ष में दमदारी से जनता के बीच में जाएं।
विज्ञापन

घर-घर जन समर्थन जुटाकर जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व की डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य बिल्कुल ठप हैं। महंगाई चरम सीमा पर पहुंचने से आम जनता का जीना दुश्वार है। कांग्रेस ही देश की एक ऐसी पार्टी है, जो भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता विपक्षियों को हटाने का काम करेगी
बुंदेलखंड प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि जनता निकाय चुनाव में भाजपा, सपा व बसपा को हटाने का काम करेगी और कांग्रेस के अधिकतर प्रत्याशी जीत दर्ज कर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह तीनों पार्टियां जातीय विघटन कारी नीतियों पर चल रही हैं। इसीलिए जनता निकाय चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, उषा दुबे, प्रमोद शाक्य, तारिक बशीर, समधन नगर अध्यक्ष कलीम खान, पार्टी प्रत्याशी आसमा बेगम, अखलाक हुसैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जहीर अहमद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed