फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bridge construction

सेंगुर नदी पर पुल निर्माण के लिए पिलर का काम शुरू

Wed, 24 Feb 2021 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
bridge construction
सदना गांव में सेंगुर नदी पर पुल बनाते मजदूर। - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। संदना गांव में सेंगुर नदी पर पुल निर्माण के लिए सेतु निगम की ओर से पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे आस-पास के लोग खुश हैं। अब लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक के संदना गांव में सेंगुर नदी पर पुल न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नदी के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। कई बार अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों से पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों की समस्या का निदान नहीं हो सका। पिछले वर्ष लोग समस्या को लेकर इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल से मिले और पुल निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन

गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री ने लोगों की बात शासन स्तर पर रखी। कुछ दिन बाद शासन से पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव पास हो गया और निर्माण के लिए नौ करोड़ रुपये जारी कर दिए गए। मंगलवार को सेतु निगम ने पुल निर्माण के लिए पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य शुरू होने से कुलदीप कटियार, सुशील शुक्ला, लाड़पुर छिवना निवर्तमान प्रधान मनोज पाल, संजय सेंगर, कुदौली के ब्रजेंद्र सिंह, जसापुर निवर्तमान प्रधान पति गोपाल सिंह राठौर ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed