{"_id":"5c7020d6bdec227380050074","slug":"bride-said-i-will-not-marry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात फेरों के वक्त दुल्हन ने किया इंकार...दूल्हे का पिता बोला- न जाने वो ऐसा क्यों कर रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फेरों के वक्त दुल्हन ने किया इंकार...दूल्हे का पिता बोला- न जाने वो ऐसा क्यों कर रही है
Sat, 23 Feb 2019 08:03 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Feb 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कासगंज के एक गांव निवासी युवक ने अपने पुत्र की शादी कंपिल के एक गांव निवासी युवक की पुत्री के साथ तय की थी। गुरुवार रात को कंपिल के गांव में बरात आई, द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ।
शुक्रवार तड़के सात फेरे के समय दुल्हन को बुलाया गया तो उसने दूल्हे को नापसंद करते हुए शादी करने से मना कर दिया। यह सुनकर वर व कन्या पक्ष के लोग हक्के-बक्के रह गए। दुल्हन को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह शादी को तैयार नहीं हुई। घटना यूपी के फर्रुखाबाद जिले की है।

दूल्हे के पिता ने बताया- दोनों में फोन से बातें होने लगीं
इस पर वर और कन्या पक्ष के बीच विवाद होने लगा। वर पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दुल्हन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। समझौते के दौरान वर पक्ष ने दुल्हन पक्ष पर सोने का हार और सोने के झाले गायब करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर विवाद होने लगा। पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत कराया।
दूल्हे के पिता ने बताया कि आठ महीने पहले दोनों की शादी तय हुई थी, इसके बाद दोनों लोगों में फोन से बातें होने लगीं। पता नहीं क्यों युवती शादी से इनकार कर रही है। उधर, वधू के पिता का कहना था कि कम चढ़ावा लाने पर उन्होंने बेटी की शादी करने से इनकार किया है। प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।