{"_id":"5ef89aec9965162e233a314e","slug":"bride-s-father-dies-due-to-the-current","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करंट से दुल्हन के पिता की मौत, गम में बदली शादी की खुशियां, गमगीन माहौल में दुल्हन की हुई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से दुल्हन के पिता की मौत, गम में बदली शादी की खुशियां, गमगीन माहौल में दुल्हन की हुई विदाई
Sun, 28 Jun 2020 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Jun 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
विवाह कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गई जब शादी की रस्मों के दौरान घर में लोहे के दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आकर दुल्हन के पिता की तड़पकर मौत हो गई। हालांकि परिजन उन्हें लेकर सीएचसी बिंदकी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के घोरहा गांव निवासी राजकुमार सविता 50 की पुत्री विभा देवी की शादी कानपुर जनपद के थाना साढ़ क्षेत्र के महरौली गांव निवासी जवाहरलाल सविता के पुत्र प्रदीप कुमार के साथ तय हुई थी।

शनिवार की शाम को गांव में बारात आई थी। देर शाम बारातियों के नाश्ता खाना कार्यक्रम के बाद वर वधु का जयमाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। रविवार तड़के करीब 3:30 बजे चढ़ावा चढ़ने के समय दुल्हन का पिता राजकुमार किसी काम से घर से बाहर निकला और उसी समय लोहे के दरवाजे में करंट से चिपक गया।
काफी देर तक लोगों को जानकारी नहीं हो पाई। करंट लगने के बाद वह उसी जगह गिरे पड़े रहे। थोड़ी देर बाद लोगों का ध्यान गया तो खोजबीन की गई। परिजन उन्हें सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। वहीं काफी समझाने बुझाने के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने शादी का कार्यक्रम आगे जारी रखने का फैसला किया। जिसके बाद दूल्हा दुल्हन की भंवरे हुई और और गमगीन माहौल के बीच दुल्हन की विदाई की गई।