फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bride returned the procession after seeing the groom of double age

यूपी: दोगुनी उम्र का दूल्हा देख बिफर गई दुल्हन, लौटाई बरात, करता रहा मिन्नते, बाद में मायूस होकर लौटा

Fri, 05 Jun 2020 01:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jun 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
bride returned the procession after seeing the groom of double age
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कन्नौज के तालग्राम में दोगुनी उम्र का दूल्हा देखकर दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्हन को काफी समझाया लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुई। शाम तक चली पंचायत के बाद दूल्हा बारात लेकर लौट गया। 
विज्ञापन


थाना इंदरगढ़ अंनतपुर गांव में रहने वाले मनीष कुमार पुत्र राम विलास राजपूत की शादी तालग्राम के कलकत्तापुर्वा में रहने वाले 18 वर्षीय युवती के साथ तय हुई थी। बुधवार देर शाम मनीष 30 लोगों के साथ बरात लेकर कलकत्तापुरवा आया।
विज्ञापन


द्वारचार बाद फेरे लेने आई दुल्हन ने जब देखा कि दूल्हा की उम्र उससे दोगुनी है। इसके बाद उसने फेरे लेने से इंकार कर दिया। मेहंदी रचाए बैठी दुल्हन दोपहर तक फेरे के लिए राजी नहीं हुई। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार शाम दूल्हा बगैर दुल्हन के लिए घर लौट गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी लेकिन किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed