फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bride refuses to marry, groom commits suicide in farrukhabad up

यूपी: जयमाल से पहले दुल्हन बोली- सांवला है इसका रंग कुछ भी हो जाए नहीं करूंगी शादी, दूल्हे ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 27 Mar 2022 10:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Mar 2022 10:04 AM IST
सार

फर्रुखाबाद में शादी टूटने के बाद युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Bride refuses to marry, groom commits suicide in farrukhabad up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में बिना दुल्हन बरात लौटी तो युवक ने फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर टिलिया गांव से 21 मार्च को एक युवक की बरात जौनपुर के सदर कोतवाली के गांव हमजापुर गई थी।
विज्ञापन


वहां पर बरातियों का स्वागत हुआ और खाना भी खिलाया गया। जयमाल का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे का रंग सांवला देख वरमाला डालने से इनकार कर दिया। दुल्हन बोली कुछ भी हो जाए इस लड़के से शादी नहीं करूंगी। यह सुनकर सभी बराती हैरान रह गए। दुल्हन को राजी करने के लिए वर पक्ष के कुछ लोग वहीं रुके रहे और पंचायत चलती रही। मगर दुल्हन शादी करने को तैयार नहीं हुई। इस पर गुरुवार रात बरात वापस आ गई।
विज्ञापन

 

वर पक्ष के लोगों ने बताया कि बरात ले जाने व कई अन्य रस्मों में युवक का काफी पैसा भी खर्च हुआ। बिना दुल्हन बरात वापस आने का सदमा युवक को बर्दाश्त नहीं हुआ। शुक्रवार देर शाम युवक ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed