फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bride refused to marry in farrukhabad

Farrukhabad: नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, वापस लौटी बरात

Thu, 18 May 2023 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 May 2023 11:21 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दूल्हे को नशे में धुत देखर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। लाख मनाने के बावजूद दुल्हन नहीं मानी। सुबह बिना दुल्हन के बरात वापस लौट गई।

विज्ञापन
bride refused to marry in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल में नशे में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। रात भर चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। सुबह बिना दुल्हन के बरात वापस चली गई। थाना क्षेत्र के गांव जिजौटा निवासी ग्रामीण ने पुत्री की शादी मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी युवक के साथ तय की थी। मंगलवार की रात को बरात जिजौटा गांव में पहुंची।

विज्ञापन


दरवाजे पर सत्कार के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा व दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। वहां दूल्हे को नशे में धुत देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन स्टेज से घर की ओर चली गई। ऐसे में वहां पर हंगामा होने लगा।
विज्ञापन


वर व वधू पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। मौके पर गाली-गलौज व मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर दिया। पंचायत का दौर चला लेकिन सुबह तक दुल्हन शादी करने को राजी नहीं हुई। ऐसे में दूल्हा बिना दुल्हन के बरात लेकर वापस चला गया। दुल्हन के निर्णय की क्षेत्र में सराहना होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed