{"_id":"5d44840e8ebc3e6d234f5000","slug":"bride-kanpur-news-knp505318237","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में दूसरी क्षतिग्रस्त हुआ चंबल पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में दूसरी क्षतिग्रस्त हुआ चंबल पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदी (इटावा)। उप्र और मप्र की सीमा को जोड़ने वाला चंबल पुल 15 दिन के भीतर शुक्रवार को एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया। पुल पर उसी स्थान पर दोबारा गड्ढा हुआ है, जहां पिछली बार हुआ था। पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। साथ ही वाहनों को एक तरफ से गुजारा गया। इससे जाम से लोगों को जूझना पड़ा।
जानकारों की मानें तो पुल काफी पुराना होने के कारण आए दिन क्षतिग्रस्त हो जाता है। इस बार भी दोबारा उत्तर दिशा से आठवें और दक्षिण दिशा से तीसरे पिलर पर बड़ा गड्ढा हुआ है। इससे राहगीरों में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों ने पुल मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। इसी स्थान पर 15 दिन पहले भी गड्ढा हुआ था।
शुक्रवार को बरही टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने पुल पर वन वे व्यवस्था करा कर मरम्मत कार्य में सहयोग किया। सहायक अभियंता सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि चंबल पुल पर बरही टोल प्लाजा के सहयोग से कार्य चालू करा दिया गया है। क्षतिग्रस्त हिस्से पर लोहे की प्लेट डालकर कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाहन वन वे व्यवस्था से निकाले जा रहे हैं ।