{"_id":"64803874ea6a9999ca0209b9","slug":"bride-gives-birth-to-a-baby-girl-after-three-days-of-marriage-in-kanpur-husband-says-no-longer-live-together-2023-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन बनी मां: 'सुहागरात' के तीन दिन बाद विवाहिता ने दिया बच्ची को जन्म, दूल्हा बोला- ये मेरी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन बनी मां: 'सुहागरात' के तीन दिन बाद विवाहिता ने दिया बच्ची को जन्म, दूल्हा बोला- ये मेरी नहीं
Wed, 07 Jun 2023 01:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:33 PM IST
सार
कानपुर देहात से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने शादी के तीन दिन बाद ही बच्ची को जन्म दिया है। नवविवाहिता को अब पति ने अपनाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कानपुर देहात के रूरा इलाके के एक गांव में शादी के तीन दिन बाद ही नवविवाहिता ने बच्ची को जन्म दिया है। मामले की जानकारी होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को अपनाने से इनकार कर दिया। परिजनों के पूछने पर नवविवाहिता ने एक युवक से संबंध होने की बात बताई।
परिजनों ने उस युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव के एक शख्स ने बताया कि उन्होंने बड़ी बेटी की शादी भोगनीपुर क्षेत्र में एक युवक के साथ की थी।
बेटी के दो बच्चे पैदा हुए। इसके कुछ दिन बाद बेटी की अचानक मौत हो गई। उसके बच्चों के देखभाल के लिए उन्होंने छोटी बेटी को बड़ी बेटी के बच्चों की देखभाल के लिए उसकी ससुराल भेजा था। इसी साल 15 मई को छोटी बेटी की शादी बड़ी बेटी के पति से कर दी थी।
विज्ञापन
18 मई को उसे चौथी पर विदा कराकर मायके ले आए थे। उसी दिन मायके में नवविवाहिता ने बच्चे को जन्म दिया। इसका पता चलने पर ससुराल वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।

परिजनों के पूछने पर नव विवाहिता ने गांव के ही एक युवक से संबंध होने की बात कही। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मंजीत दयाल ने बताया कि नवविवाहिता के परिजनों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।