फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride absconding with three lakh jewellery, 25 thousand cash

तीन लाख के जेवर, 25 हजार नकद लेकर दुल्हन फरार

Thu, 01 Jul 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bride absconding with three lakh jewellery, 25 thousand cash
रसूलाबाद। खेम निवादा गांव में दुल्हन ने पति को नींद की दवा मिलाकर दूध पिला दिया। इसके बाद करीब सवा तीन लाख रुपये के जेवर व 25 हजार नकदी लेकर फरार हो गई। बुधवार सुबह परिजनों की नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। पति ने पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खेम नवादा निवासी नवाब सिंह उर्फ धीरज ने बताया कि बस्ती जनपद के कड़सरी मुंडरवा गांव के रहने वाले रूपचंद्र की बेटी काजल उर्फ पूजा के साथ उसकी शादी 25 जून को हुई थी। 26 जून को दुल्हन विदा होकर घर आई। इसके बाद घर में मुंह दिखाई व देवी पूजन की रस्में हुईं। 29 जून की रात उसके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से फोन आए।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने खुद को पत्नी काजल का ममेरा भाई बताया। इसके बाद उसकी पत्नी काजल ने नींद की गोलियां मिलाकर उसे दूध में पिला दिया। कुछ ही देर में वह गहरी नींद में हो गया। मां गिरिजा सिंह, पिता मंगल सिंह, विवाहित बहन संगीता भी गहरी नींद में सो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद काजल घर से 25 हजार रुपये नकद व करीब सवा तीन लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। सुबह घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed