{"_id":"5c4db4bdbdec2211df412a8f","slug":"bribes-demanded-audio-viral-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खनन के खेल को खाकी की शह' ऑडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खनन के खेल को खाकी की शह' ऑडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया
Sun, 27 Jan 2019 07:10 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 27 Jan 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में अवैध मौरंग से भरे सीज ट्रक के मामले में एक ऑडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी हेमराज मीना ने उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। थाना ललपुरा के प्रभारी निरीक्षक व एक अन्य उप निरीक्षक की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।
खनिज अधिकारी व उप निरीक्षक ने करीब दो माह पूर्व बिना रायल्टी ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक को सीज कर ललपुरा थाने में खड़ा कराया था। तब इसकी विवेचना उप निरीक्षक सलीम सिद्दीकी को मिली। उप निरीक्षक का स्थानांतरण थाना सिसोलर हो गया। उनकी जगह पर ललपुरा थाने के दारोगा गोपाल अवस्थी को विवेचना मिली।
इसी प्रकरण में ट्रक छुड़ाने को लेकर किसी जावेद ने फोन पर मामले को रफादफा करने की बात दारोगा गोपाल अवस्थी से कही। जिस पर एसआई ने जांच में नाम हटाने पर 30 हजार रुपये की मांग की। इस पर 20 हजार में मामला रफादफा कर गाड़ी खाली कर घर भेजने को कहा गया। साथ ही हाथ की लिखी रायल्टी रसीद की फोटो कॉपी दिए जाने की बात भी कही। इस बातचीत का ऑडियो किसी ने वायरल कर दिया।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने एसआई गोपाल अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इंस्पेक्टर पंकज पांडेय व उप निरीक्षक सलीम सिद्दीकी की भी मामले में संलिप्तता को लेकर इनके खिलाफ जांच के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक को दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया जांच की जा रही है।