{"_id":"5bfe99d0bdec22419975acff","slug":"bribe-taking-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जो सही समझो दे दो...फिर अधिकारी ने दे दिया 'सस्पेंशन लेटर', 'शस्त्र लाइसेंस के पीछे का खेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो सही समझो दे दो...फिर अधिकारी ने दे दिया 'सस्पेंशन लेटर', 'शस्त्र लाइसेंस के पीछे का खेल'
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
शस्त्र लाइसेंस बनवाने में लोगों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। हर स्तर पर उससे रुपये वसूले जाते हैं। इससे परेशान एक आवेदक ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात लिपिक का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने लिपिक को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच अपर उपजिलाधिकारी आरसी यादव को सौंपी गई है। निलंबन के दौरान लिपिक कलक्ट्रेट में संयुक्त कार्यालय में संबद्ध रहेगा। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है।
नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में सहायक अभिलेखपाल पद पर तैनात योगेंद्र सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह अपने कार्यालय में खड़े हैं। उनके सामने वाली सीट पर बैठा व्यक्ति उनसे कहता है कि आज वह टेंशन फ्री हो जाएगा, आपकी क्या सेवा कर दूं। इस पर लिपिक कहते हैं जो उचित समझो वह दे दो।

Trending Videos
दो बार पूछने पर वो कहा है आप समझदार हो...
दो बार पूछने पर योगेंद्र कहते हैं आप समझदार हो। इसके बाद वीडियो में आवाज आती है वीरू बताओ क्या दे दिया जाए। इसके कुछ देर बाद वीडियो में एक हाथ रुपये देते हुए दिखाई देता है। लिपिक रुपये लेने के बाद शर्ट की ऊपर की जेब में रख लेता है।
यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मामले का संज्ञान लिया। मामले की जांच नगर मजिस्ट्रेट को दी गई। उन्होंने वायरल वीडियो की पुष्टि कर दी। इसके बाद जिलाधिकारी ने लिपिक योगेंद्र सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान लिपिक को आधा वेतन ही दिया जाएगा।