{"_id":"f92e9098fff8053dbd91f88500813e8f","slug":"break-on-mandhana-bunti-mandhana-bairaj-bypass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास खल्लास ः मंधना-भौंती, मंधना -बैराज बाईपास को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास खल्लास ः मंधना-भौंती, मंधना -बैराज बाईपास को झटका
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंधना-भौती बाईपास और मंधना-बैराज बाईपास प्रोजेक्ट पर सरकार ने ब्रेक लगा दिया है। शासन की तकनीकी समिति की स्वीकृत के बावजूद 396 करोड़ रुपये की राशि नहीं आवंटित की गई है। ऐसे में शहर को जाम की समस्या से जल्द निजात मिलने के आसार भी खत्म हो गए हैं।
शहर के बीचोबीच से निकले जीटी रोड पर ट्रकों समेत अन्य भारी वाहनों के आवागमन से अक्सर कल्याणपुर से जरीबचौकी और जरीब चौकी से रामादेवी तक जाम लगता है। यही हाल जाजमऊ और रूमा पर रहती है। कई हादसे भी हो चुके हैं और मौत भी हो चुकी है।
लेकिन स्थिति जस की तस है। पीडब्लूडी ने शहरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए 10 साल पहले मंधना-भौंती बाईपास और सात साल पहले मंधना से गंगा बैराज तक दाहिना मार्जिनल बंधा बनाने की योजनाबनाई थी। मार्जिनल बंधा के लिए जमीन अधिग्रहण के साथ ही सैंड फिलिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन
अब इस बाईपास पर सिंहपुर-बिठूर मार्ग पर पुलिया और सड़क निर्माण होना है। पीडब्लूडी ने पांच महीने पहले यह निर्माण कराने के लिए करीब 31.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा।
शासन की टेक्निकल कमेटी ने दो महीने पहले प्रस्ताव घटाकर 29 करोड़ रुपये कर दिया और उसे ग्रीन सिग्नल देते वित्त विभाग के पास भेज दिया, पर चार दिन पहले हुई बैठक में शासन ने इस परियोजना केे लिए धनावंटित नहीं किया।
इसी तरह मंधना - भौंती बाईपास के लिए पीडब्लूडी ने 367 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा था। मंधना - बैराज बाईपास के साथ ही इस परियोजना को भी टेक्निकल कमेटी ने स्वीकृत करते हुए वित्त विभाग भेज दिया था। लेकिन इसके लिए भी धनावंटित नहीं हुआ।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धन स्वीकृत न होने के कारण दोनों परियोजनाओं पर फिलहाल काम शुरू नहीं हो पाएगा। अगले वित्तीय वर्ष में इन परियोजनाओं के लिए धन स्वीकृत कराने की कोशिश की जाएगी।