फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BP T entrance examination sister, brother Topper

बीपीटी की प्रवेश परीक्षा में बहन, भाई टॉपर

Mon, 11 Jul 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
BP T entrance examination sister, brother Topper
भाई मोइनउद्दीन और बहन खुशबू अंजुम। - फोटो : amarujala
कानपुर यूनिवर्सिटी की बैचलर ऑफ फिजियोथिरेपी (बीपीटी) 2016 की प्रवेश परीक्षा में तलाक मोहाल की खुशबू अंजुम और मोइनउद्दीन ने पहली, दूसरी रैंक हासिल की है। दोनों रिश्ते में सगे भाई-बहन हैं। बच्चों की इस सफलता पर पिता अब्दुल गफ्फार (आशिक) ने खुशी जताई है। रिजल्ट रविवार को देर शाम घोषित हुआ है।
विज्ञापन


बीपीटी की प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाली खुशबू अंजुम और मोइनउद्दीन ने नीट का पेपर भी दिया है। इसका रिजल्ट 16 अगस्त को आएगा। इससे पहले ही बीपीटी में एडमिशन की राह मिल गई है। इन मेधावियों की बड़ी बहन डॉ. निकहत अंजुम मंसूरी और डॉ. नाजिया अंजुम डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। डॉ. निकहत हैलट चिकित्सालय में आंख की डॉक्टर हैं। नाजिया पीजी की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन


क्रिएटिविटी, इनोवेशन पर मिलेगा पुरस्कार
कानपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया के साथ मिलाकर इग्नाइटी 2016 कंप्टीशन करने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए स्टूडेंट 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जीतने वाले स्टूडेंटों को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक करने के लिए 10 अंक बोनस के मिलेंगे। 15 अक्तूबर को इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा। कंप्टीशन में शामिल होने के लिए स्टूडेंट वेबसाइट पर लॉन इन करके सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। या फिर टोल फ्री नंबर 18002335555 पर संपर्क कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed