फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy suicide need money for fees

मां की साड़ी से कमरे में फांसी लगा ली

Tue, 22 Nov 2016 08:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 22 Nov 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
boy suicide need money for fees
डेमो
कालेज की फीस और खाद-बीज के लिए तीन दिन से बैंक में कतार में लगने और वापस लौटने से परेशान छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुस्साए ग्रामीणों ने बैंक में पत्थरबाजी की। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी सुरेश (18) पुत्र लल्लू प्रजापति रामसेवक शिवहरे डिग्री कालेज, पचनेही में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार को वह गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में रुपये निकालने गया था। दोपहर तक लाइन में लगने के बाद वह अपनी जगह भांजे को खड़ा कर पिता को लेने घर चला गया।
विज्ञापन


पिता का बैंक में अलग खाता है। उसे भी लाइन में लगने को कहा। लल्लू ने बताया कि वह बैंक जाने के लिए तैयार होने लगा उधर सुरेश ने मां की साड़ी से कमरे में फांसी लगा ली। फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस गांव चले गए। उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने बैंक में पत्थरबाजी भी की। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता का कहना है कि सुरेश को कालेज की फीस के लिए रुपये की जरूरत थी। खेती के लिए भी खाद-बीज खरीदना था। तीन दिन से वह रोज लाइन में लगता था। उसकी बारी आने तक रुपये खत्म होना बताकर वापस कर दिया जाता था। इसी से परेशान होकर उसने जान दे दी। उधर, शाखा प्रबंधक पुलकित सचान का कहना है कि उन्हें प्रतिदिन जितने रुपये मिलते हैं बांट देते हैं। मांग से कम रुपये मिल रहे हैं। इससे एक दिन सभी को देना संभव नहीं है। छात्र उनसे नहीं मिला। उधर, बैंक में दो-चार पत्थर फेंके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





                                      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed