फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boy suicide after marriage broken

शादी टूटने और लड़की के घर वालों की मारपीट से आहत युवक ने व्हाट्स एप पर किया मैसेज...और दे दी जान

Sat, 07 Mar 2020 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Mar 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Boy suicide after marriage broken
शादी टूटने से आहत युवक ने शनिवार तड़के सल्फास खाकर जान दी - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली इलाके के खुबरियापुर में शादी टूटने और लड़की के घर वालों की मारपीट से आहत युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। युवक ने खुदकुशी से पहले लड़की को व्हाट्स एप पर मैसेज भी किए। इसमें अपने दिल की बात को रखते हुए आगाह करने का भी प्रयास किया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने लड़की सहित उसकी मां, पिता और मध्यस्थता करने वाले गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  खुबरियापुर निवासी कुलदीप उर्फ शिशांक (22) पुत्र उमेश सिंह भदौरिया का विवाह इंदरगढ़ इलाके की युवती से छह माह पूर्व तय हुआ था।
विज्ञापन


 

गोद भराई व वरीक्षा की रस्म हो चुकी है। इसके बाद कुलदीप की फोन से युवती से बातचीत शुरू हो गई। दोनों ने शादी के सपने संजोना शुरू कर दिए। पांच मार्च को युवती के परिजनों ने किसी बात को लेकर शादी करने से मना कर दिया। शादी टूटने से कुलदीप को गहरा धक्का लगा। शनिवार तड़के उसने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया।

चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। परिजन कुलदीप को लेकर फर्रुखाबाद जाने लगे। जहानगंज के पास मौत हो गई। युवक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा व चौकी इंचार्ज श्यामपाल सिंह मौके पर पहुंच गए।

परिजनों व गांव के लोगों से पूछताछ करते हुए आत्महत्या के कारणों की जानकारी की। उमेश सिंह पुत्र पुतान सिंह भदौरिया की तहरीर पर पुलिस ने युवती, उसके पिता, मां और मध्यस्थ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed