फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy found dead drowning in water at railway underpass

भारी बारिश के बाद रेलवे का अंडरपास बना तलाब, पानी हुआ कम तो नजर आई 10 साल के यतेंद्र की लाश

Sat, 06 Jul 2019 09:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Jul 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
boy found dead drowning in water at railway underpass
घटना के बाद रोते बिलखते बच्चे के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इटावा में शहर के मैनपुरी फाटक पर बने रेलवे अंडरपास में भरे बारिश के पानी में डूबने से शुक्रवार को मुन्नी अड्डा के बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मोहल्ला मुन्नी अड्डा निवासी अश्वनी कुमार यादव का पुत्र यतेंद्र उर्फ गोली (10) शुक्रवार शाम को बारिश में नहाने के लिए घर से निकाला था।
विज्ञापन


देर शाम घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। रात करीब 10 बजे बाबा सरमन सिंह यादव ने सिविल लाइन थाने में यतेंद्र के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के साथ मोहल्ले के अलावा आसपास तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। रात करीब दो बजे अंडरपास में पानी कम होने पर बालक का शव देखा गया।
विज्ञापन


 

दो बहनों में इकलौता भाई था 10 साल का यतेंद्र, शाम को हुआ लापता रात में पानी में मिला शव

पुलिस की सूचना पर परिजनों ने शव की शिनाख्त यतेंद्र के रूप में की। पुलिस ने बालक को पोस्टमार्टम कराया। सतेंद्र यंग जीनियस एकेडमी में कक्षा दो का छात्र था। दो बहन देव ज्योति (12) और मेनका (7) में यतेंद्र इकलौता भाई था। बालक की मौत के बाद जिलाधिकारी ईओ नगर पालिका अनिल कुमार को तलब कर जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि तीन पंप लगाकर लगातार पानी निकाला जा रहा था। बारिश अधिक होने के कारण पांच घंटे बाद पानी निकाला जा सका। डीएम ने बताया कि बारिश होने पर अंडर पास पर दोनों ओर बैरियर लगा दिए जाएंगे। बैरियर लगाने की जिम्मेदारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई है। इसकी निगरानी सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे। इसके अलावा दोनों ओर चेतावनी लिखे बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
रेलवे अंडरपास में भरा पानी, आवागमन ठप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed