फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy committed suicide in kannauj

साइकिल के पास रखे जूतों में मिला एक कागज, लिखा था...रमन नहर में कूद गया है

Sun, 13 Jan 2019 07:58 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Jan 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
boy committed suicide in kannauj
 पुल पर खड़ी साइकिल पर रखी जैकेट व जूते - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में घर से लापता किशोर की साइकिल नहर पुल के पास मिली है। पास में रखे जूते में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस और परिजनों को किशोर के नगर में छलांग लगाने की आशंका है। किशोर की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब 7 बजे डिगरी नहर पुल के पास स्थानीय लोगों ने एक साइकिल पर जैकेट टंगी देखी, नजदीक ही जूते रखे मिले। अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज महेशचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान जैकेट में मोबाइल रखा मिला और जूते में एक कागज का टुकड़ा पड़ा मिला है। जिसमें लिखा था ...रमन नहर में कूद गया है। उसी कागज में तीन मोबाइल नंबर लिखे थे।

विज्ञापन


नंबरों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सौरिख थाना क्षेत्र के हुसेपुर तुरकन गांव निवासी मनी पाल बताया। यह सामान रमन (18) का है। रमन उसका छोटा भाई है, जो 12 जनवरी की सुबह से लापता है। पिता इंद्रपाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस उसकी तलाश के लिए गोताखोरों से संपर्क कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed