फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Booth-wise teams will rectify the deficiencies of absent, shifted and dead voters.

Kanpur News: अनुपस्थित, शिफ्टेड व मृत मतदाताओं की खामियां दूर करेंगी बूथवार गठित टीमें

Fri, 19 Dec 2025 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 19 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Booth-wise teams will rectify the deficiencies of absent, shifted and dead voters.
रसूलाबाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर लगातार बैठकें कर समीक्षा की जा रही है। एएसडी(एबसेंट, शिफ्टेड, डेड) मतदाताओं का क्रास सत्यापन करने के लिए बूथवार टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें ऐसे मतदाताओं को चिह्ति कर समस्या का समाधान करेंगीं। इसको लेकर गुरुवार तहसील सभागार में बीएलए एवं बीएलओ के साथ बैठक कर एसडीएम ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,87,582 मतदाता पंजीकृत हैं। विधानसभा के 385 बूथों पर डिजिटलीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके साथ ही मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 88 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के फोटो अभी तक अपलोड नहीं हो सके हैं, उनके फोटो अपलोड किए जा रहे हैं। साथ ही जिन मतदाताओं की मैपिंग शेष है, उनकी मैपिंग कराई जा रही है। बताया कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 53486 ऐसे चिह्ति किए गए हैं, जो अनुपस्थित, शिफ्टेड व मृतक है।
विज्ञापन

इन्हीं से कुछ के नाम अन्य क्षेत्र में है। ऐसे मतदाताओं का बूथवार क्रॉस सत्यापन कराया जा रहा है। रीचेकिंग के माध्यम से कमियों की पहचान कर उन्हें तत्काल दूर किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित प्रकाशित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस कार्य की निगरानी तहसीलदार संतोष कुमार की देखरेख में की जा रही है। संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा में सभी अनियमितताओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed