{"_id":"6a5940a4fe5543ae570763bb","slug":"bookkeepers-will-be-deployed-at-the-clf-level-kanpur-news-c-220-1-ka21001-145847-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएलएफ स्तर पर तैनात होंगी बुक कीपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएलएफ स्तर पर तैनात होंगी बुक कीपर
Fri, 17 Jul 2026 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। समूह के बीच से 18 महिलाओं को सीएलएफ स्तर पर बुक कीपर के रूप में तैनात किया जाएगा। इनका मुख्य काम समूहों से किए जा रहे कार्यों व लेन-देन का लोखा-जोखा तैयार करना होगा। इसके लिए इन्हें वित्तीय लेन-देन के आधार पर प्रतिमाह कमीशन मिलेगा।
ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हो रहे हैं। इन समूहों से जुड़ी करीब एक लाख से अधिक महिलाएं अपने कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का कारोबार कर रही हैं। यह महिलाएं कारोबार करने के लिए सीसीएल के तहत बैंकों से ऋण प्राप्त करती हैं लेकिन कई को जानकारी न होने की वजह से समय पर ऋण नहीं मिल पाता है और उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मिशन ने सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) पर बुक कीपर की तैनाती किए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए समूह की महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं।
जिला मिशन प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम ने बताया कि आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसकी योग्यता 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही महिला को समहू, ग्राम संगठन व संकुल स्तरीय संघ की पुस्तक लिखने का न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। चयनित बुक कीपर को वित्तीय प्रबंधन, लेखा-जोखा व लोकोस एप में संकुल स्तरीय संघ के डेटा को अपडेट करना होगा।
विज्ञापन
यूपीएसआरएलएम से मिले निर्देशानुसार सभी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वित्तीय विवरण व दस्तावेजों को लिखेंगी और नियमित रूप से अपडेट करेंगी। जबकि प्रतिमाह कम से कम दस ग्राम संगठन के कार्यकारिणी समिति बैठक में भाग लेंगी और ग्राम संगठन खाता लेखक को बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित अन्य दस्तावेजों व मासिक प्रगति को तैयार करने में सहयोग करेंगी। साथ ही बैंक से संबंधित कार्यों में बैंक सखी का सहयोग करेंगी।
..............
इस प्रकार मिलेगा मानदेय
समूहों को बैंक से 50 लाख रुपये तक का लेनदेन कराने व उसका लेखा-जोखा तैयार करने पर बुक कीपर को 4000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। वहीं, 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक लेनदेन पर 5000 रुपये, एक करोड़ से दो करोड़ तक के लेनदेन पर 6000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। वहीं दो करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन पर बुक कीपर को 7000 रुपये मासिक मानदेय दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
...................
बयान.....
समूहों में लेखाजोखा तैयार करने के लिए सीएलएफ स्तर पर बुक कीपर की तैनाती की जानी है। इसके लिए इन्हें मानदेय भी दिया जाएगा। इच्छुक महिलाएं 26 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगी। 31 जुलाई को लिखित परीक्षा के बाद सात अगस्त को परिणाम आने पर 12 अगस्त को साक्षात्कार होगा। इसके बाद 17 अगस्त को मिशन मुख्यालय से अंतिम परिणाम की घोषणा की जाएगी। - अशोक कुमार, उपायुक्त, एनआरएलएम