फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Book tickets in pairs for festivals and get 20% discount on return

Kanpur News: त्योहारों के लिए जोड़ी में बुक कराएं टिकट, वापसी में पाएं 20 प्रतिशत की छूट

Sun, 10 Aug 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Book tickets in pairs for festivals and get 20% discount on return
कानपुर। रेलवे ने दीपावली समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयोग के तौर पर राउंड ट्रिप स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में यात्रियों को वापसी यात्रा में 20 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। यह सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जो जाने के साथ ही लौटने की आरक्षित टिकट भी बुक कराएंगे।
विज्ञापन

रेलवे ने 13 अक्टूबर से की जाने वाली यात्रा के लिए 14 अगस्त से बुकिंग शुरू की है। 13 से 26 अक्टूबर तक यात्रा करने वालों के लिए पहले बुकिंग होगी। वापसी यात्रा के लिए 17 नवंबर से एक दिसंबर तक टिकट बुक होंगी। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए यात्री को एक जैसी श्रेणी और ट्रेन में ही टिकट बुक करानी होगी। स्कीम में रिफंड का प्रावधान नहीं है और न ही टिकट सुधार की सुविधा दी की गई है। जिन ट्रेनों में फ्लैक्सी फेयर का प्रावधान है, उन्हें इस स्कीम से बाहर रखा गया है। इस स्कीम में बेस किराए में 20 प्रतिशत छूट का लाभ केवल कन्फर्म टिकट पर ही लागू होगा। किसी भी प्रकार की रियायतें (रेलवे पास, बाउचर, रेल यात्रा कूपन) का लाभ इस स्क्रीम में नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

स्कीम के तहत दोनों तरफ की यात्रा के लिए टिकट बुक करवाने का माध्यम भी समान ही होना चाहिए। जैसे अगर किसी यात्री ने जाने की टिकट ऑनलाइन बुकिंग से की है तो वापसी की टिकट भी ऑनलाइन ही होनी चाहिए। यही व्यवस्था आरक्षण काउंटर से टिकट लेने पर भी लागू होगी। बेसिक किराया किलोमीटर के हिसाब से तय होता है। -शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed