फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bombing took place during the tricolor trip on Republic Day in kanpur

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुई थी बमबाजी, पुलिस कर रही तहरीर मिलने का इंतजार

Tue, 28 Jan 2020 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 28 Jan 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Bombing took place during the tricolor trip on Republic Day in kanpur
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गोविंद नगर थानाक्षेत्र के गुजैनी रामलीला पार्क में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान बमबाजी करके दहशत फैलाने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने जिन युवकों को मौके से हिरासत में लिया था, उनके खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


घटना स्थल से मिलीं पांच बाइकों को भी सीज कर उनके  स्वामियों को पता किया जा रहा है। अगर तहरीर नहीं मिली तो उनके खिलाफ भी पुलिस शांति भंग में ही चालान करेगी। इलाके के गुजैनी ए ब्लॉक स्थित रामलीला मैदान में गणतंत्र दिवस के दिन झंडा रोहण के बाद तिरंगा यात्रा निकलने के लिए बाइक सवार युवकों की भीड़ एकत्रित थी।
विज्ञापन


तभी बर्रा से भी दूसरे गुट के करीब एक सैकड़ा युवक बाइकों से पार्क केपास पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुटों में पहले तिरंगा यात्रा निकलने को लेकर विवाद होने लगा। तभी बर्रा के गुट की तरफ से पथराव और दैमार बमों से बमबाजी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में दूसरे गुट ने भी पत्थर चलाए, जिसमें दोनों पक्षों से कई युवकों के सिर पर चोटें आईं थीं। सीओ गोविंदनगर मनोज गुप्ता ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। बाइकों के मालिकों का भी शांतिभंग में चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed