फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sallu Ki Shaadi: ‘जब तक भाईजान शादी नहीं करेंगे, मैं भी नहीं करूंगा’

Fri, 08 Dec 2017 09:15 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Dec 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
bollywood film sallu ki shadi releasing on december
सल्लू की शादी फिल्म के डायलॉग राइटर विवेक मोदी
राष्ट्रीय मुद्दा बन चुकी सलमान की शादी की चिन्ता कर रहे फ‍ैन्स के लिए एक और चौंकाने वाली खबर है। दरअसल सलमान की शादी को लेकर पूरी की पूरी फिल्म बन चुकी है। फिल्म रिलीज होने को तैयार है जिसका नाम है ‘सल्लू की शादी’। छोटे बजट की ये फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। वैसे फिल्म के पोस्टर में सलमान खान का कोई सीधा नाम नहीं है लेकिन दुल्हन के मेंहदी रचे हाथों में फ़िरोज़ा ब्रेसलेट(सलमान का फेवरेट) पहने दूल्हे की थमाई हुई हथेली है।


 

bollywood film sallu ki shadi releasing on december
आठ दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म सल्लू की शादी
ट्रेलर रिलीज होने के बाद टीवी और सोशल मीडिया पर अभी से छाने वाली फिल्म ‘सल्लू की शादी’ के डायलॉग कानपुर के विवेक मोदी ने लिखे हैं। फिल्म का एक डायलॉग ‘जब तक भाईजान शादी नहीं करेंगे, मैं भी नहीं करूंगा’ अभी से लोगों के मुंह से सुना जा रहा है। फिल्म आठ दिसंबर को रिलीज हो रही है। यह फिल्म इटावा के मो. इसरार अंसारी ने बनाई है। फिल्म की स्क्रिप्ट मोहम्मद इसरार अंसारी, विवेक मोदी, अमित झा ने मिलकर लिखी है।

 

bollywood film sallu ki shadi releasing on december
राइटर विवेक मोदी
विवेक मोदी ने कानपुर के जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर से दसवीं पास किया  है। जीआईसी इंटर कॉलेज से 12वीं पास करने के बाद डीएवी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद विवेक ने दिल्ली के इंडियन फिल्म एंड थिएटर एकेडमी से डायरेक्शन, राइटिंग और एक्टिंग का डिप्लोमा किया और इंडस्ट्री में कदम रखा। मुंबई में पहला मौका उन्हें टीवी सीरियल बिदाई और ये रिश्ता क्या कहलाता है से मिला। विवेक ने इन दोनों सीरियल के प्रोमो लिखे हैं। अब फिल्म ‘सल्लू की शादी’ में डायलॉग लिखे हैं। विवेक ने बताया कि अभी वह कॉमन सेंस सब्जेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही सियासत और तानाशाह बॉलीवुड फिल्म की कहानी लिखने का काम भी उनके पास है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood film sallu ki shadi releasing on december
राइटर विवेक मोदी

स्कूल चलाते हैं पिता
विवेक के पिता लक्ष्मण मोदी डंकन फर्टिलाइजर से सुप्रीइंटेंडेंट पद से रिटायर हैं। अब वह बिहार के कांटी जिले में अपने मूल गांव में स्कूल चला रहे हैं। विवेक की मां चंचला मोदी गृहिणी हैं। भाई मुकेश मोदी कानपुर में ही एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं। विवेक की बहनों पुष्पा मोदी और ममता मोदी की शादी हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed