{"_id":"588ef68b4f1c1b2f3de80c21","slug":"bollywood-actress-mahima-chaudhary-reach-with-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को साथ लेकर नामांकन कराने पहुंचे ये नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को साथ लेकर नामांकन कराने पहुंचे ये नेता
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय के साथ बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव नामांकन में अब बॉलीवुड का तड़का भी लग गया है। कानपुर देहात की सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र से निर्देलीय प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को साथ लेकर नामांकन कराने पहुंचे। कार्यालय में हर कोई बस महिमा चौधरी को देखना चाहता था। भीड़ बढ़ती देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन
जब महिमा ने मांगे वोट
कानपुर देहात पहुंचीं महिमा
प्रभाकर सिकंदरा क्षेत्र के पुराने कांग्रेसी नेता रहे हैं। कई सालों तक उन्होंने इलाके में अपना जनाधार बनाया है लेकिन सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद इस विधानसभा सीट से उनका टिकट कट गया। अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं। प्रभाकर महिमा चौधरी को साथ लेकर जैसे ही नामांकन कराने पहुंचे तो सारी भीड़ उन्हीं की तरफ देखने लगी। महिमा ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और प्रभाकर के लिए वोट मांगे।