फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of youth who jumped into canal found after 42 hours relatives identified it police sent it for postmortem

Kanpur: 42 घंटे बाद मिला नहर में कूदे युवक का शव, परिजनों ने की पहचान…पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Wed, 26 Feb 2025 03:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Feb 2025 03:53 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी के लालूपुर गांव निवासी सनी का शव रामगंगा नहर के पुल में लगे जाल  में फंसा मिला है। मौके पर सचेंडी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी परिजनों ने पहचान की।

विज्ञापन
Body of youth who jumped into canal found after 42 hours relatives identified it police sent it for postmortem
नहर में तलाश करती एसडीआरएफ टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सचेंडी में सोमवार देर रात एक युवक नहर में कूद गया था । सूचना पर पुलिस एसडीआरएफ की टीम की मदद से उसकी तलाश में जुट गई थी। 42 घंटे बाद युवक का शव जमुपुल में लगे जाल में फंसा मिला है। मौके पर सचेंडी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान परिजनों ने की।

विज्ञापन

बता दें कि  लालूपुर गांव निवासी देशराज सिंह राजावत के दो बेटे राजन और सनी हैं। राजन कानपुर में रहकर नमकीन बिस्किट बिक्री का होलसेल काम करते हैं। वहीं, 35 वर्षीय सनी पत्नी संगीता, दो बच्चों , माता पिता के साथ गांव में रहकर सेल्समैन का काम करता है।
विज्ञापन




पत्नी संगीता ने डायल 112 पर फोन कर दिया
राजन ने बताया कि सनी के मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह देर तक बात करता रहा। किसी महिला से बात करने की बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पहले तो सनी ने गुस्से में अपनी गर्दन पर चाकू मारने का प्रयास किया। पत्नी संगीता ने डायल 112 पर फोन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान नहर में कूद गया
पुलिस के आने से पहले वह घर से भाग निकला। रात में गांव में ही रहने वाला नवल भदौरिया घर पहुंचा और सीढ़ी नहर पुल व लालूपुर गांव के बीच रामगंगा नहर पर बने पुल पर शराब पीने के दौरान सनी के नहर में कूदने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed