{"_id":"5f3fa52706731b43344c8b28","slug":"body-of-youth-found-hanging-on-tree-in-fatehpur-up-aadhar-card-recovered-from-pocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के फतेहपुर में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, जेब से एक आधार कार्ड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के फतेहपुर में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, जेब से एक आधार कार्ड बरामद
Fri, 21 Aug 2020 04:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 Aug 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
घटना की छानबीन करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव के पास हाईवे के किनारे शुक्रवार सुबह नीम के पेड़ पर ग्रामीणों ने एक युवक का शव लटकता देखा। पुलिस मृतक को मजदूर बता रही है। उसकी जेब से आधार कार्ड मिला है। पुलिस आधार कार्ड के पते पर संपर्क करने की कोशिश में जुटी है।
पुलिस आधार कार्ड उसी युवक का मान रही है। शव करीब पांच दिन पुराना होने का अंदाजा लगाया गया है। धर्मदासपुर गांव किनारे एक करीब पांच साल बंद ईंट भट्ठा है। यहां से शव की दुर्गंध आने पर ग्रामीण भट्ठे के पीछे बबूल की झाड़ के पास पहुंचे।
नीम के पेड़ पर करीब 45 साल के युवक का शव गमछे के फंदे पर फांसी से लटका देखा। ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी तलाशी में जेब में आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने आधार कार्ड युवक का होने का अंदाजा लगाया है। आधार कार्ड में बोधू सदा पुत्र सुवाई सदा निवासी मोरवा जिला समस्तीपुर बिहार का निकला है। युवक नीली टीशर्ट और काला हाफ चढ्ढा पहने हुए है। थानेदार महामाया प्रसाद ने बताया कि शव की पहचान के लिए बिहार पुलिस से सपर्क किया जा रहा है।