Orai: तीसरे दिन मिला नाले में डूबे अधेड़ का शव, नहाने उतरा था सब्जी विक्रेता डूबा
कोतवाली के तिलक नगर में तीन दिन पहले मलंगा नाले में नहाने उतरा सब्जी विक्रेता डूब गया था। उसका शव शनिवार को झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरई जिले में तीन दिन पहले मलंगा नाला में डूबे अधेड़ का शव नाले में स्थित झाड़ियों में फंसा मिला। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। तिलक नगर निवासी मोहन कुशवाहा (45) गुरुवार दोपहर मोहल्ले से निकले मलंगा नाले के रपटे पर नहाते समय फिसल कर डूब गए थे।
शुक्रवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नाले के रपटे से लगभग पांच सौ मीटर दूर डिग्गी ताल स्थित नाले की झाड़ियों से उनके शव को खोज निकाला। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि मोहन सब्जी की दुकान किए था। उसके छह बच्चे हैं। मौत से पत्नी सुनीता का हाल बेहाल है।
बता दें कि मोहन कुशवाहा शुक्रवार दोपहर को मोहल्ले से निकले मलंगा नाले में बने रपटा पर नहा रहा था। तभी अचानक पानी के तेज बहाव में वह नाले में बह गया। उसका शव शनिवार को मिला। परिजनों ने बताया कि वह शहर के जिलापरिषद पर सब्जी की दुकान किए है।