{"_id":"60ce4c408ebc3e29eb696704","slug":"body-of-unknown-youth-found-hanging-from-noose-akbarpur-news-knp635242025","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के शहजादपुर में स्थित एक बाग में पेड़ पर फंदे से लटका अज्ञात युवक का शव मिला। प्रयास के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
शहजादपुर में कानपुर-इटरावा हाईवे ओवरब्रिज के नजदीक उमेश गुप्ता का बाग है। शनिवार शाम को जामुन के पेड़ पर शर्ट के फंदे से एक 30 वर्षीय युवक का शव लटका कुछ लोगों ने देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जबकि जानकारी पाकर लोग जुट गए। कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।
शव फंदे से उतार कर कपड़ों की तलाशी ली गई। हालांकि कुछ नहीं मिला। शरीर पर काला पैंट व लाल रंग की बनियान मिली। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। आसपास के गांवों में युवक का फोटो भेजकर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ हो सकेगी।