फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   body of the woman who accused the soldier of misdeed found hanging

सुसाइड नोट और हाथ पर लिखा-'जितेंद्र मेरी जान', महिला ने लगा ली फांसी, प्रेमी सिपाही की ऐसे हुई थी मौत

Wed, 11 Nov 2020 03:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Nov 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
body of the woman who accused the soldier of misdeed found hanging
महिला ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का शव बुधवार को फंदे से लटका मिला। महिला ब्रह्मनगर स्थित किराये के कमरे में रहती थी। अन्य किरायेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद महिला के मायके वालों को सूचना दी है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतका के हाथ में जितेंद्र मेरी जान लिखा हुआ है। देवकली चौकी में तैनात सिपाही जितेंद्र पर दिबियापुर थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय विधवा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इसका मुकदमा दिबियापुर थाने में दर्ज हुआ था। मामले में एसपी ने जितेंद्र को निलंबित कर दिया था। चार नवंबर को जितेंद्र फतेहपुर के बिंदकी स्थित अपने गांव बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराजपुर थाना क्षेत्र में हादसे में घायल होने के बाद नौ नवंबर को उसकी मौत हो गई थी। सूचना के बाद मृतका की भाभी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। बताया कि विधवा ननद की शादी इटावा के निवाड़ीकला थाना क्षेत्र में हुई थी। पति की मौत होने के बाद वह मायके आ गई थी।

यहां पर ब्रह्मनगर में किराए के मकान में रहती थी। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि स्थिति और सुसाइड नोट को देखते हुए मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

चार साल पहले हुई थी शादी, बीमारी से पति की हुई थी मौत
मृत महिला की शादी चार साल पहले हुई थी। बीमारी के चलते पति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सिपाही जितेंद्र लगभग दो साल पहले दिबियापुर में ही तैनात था।

उस दौरान उसके व महिला के बीच प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया था। 4 अक्तूबर को महिला ने सदर कोतवाली पहुंचकर सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था।

बताया था कि शादी करने की बात पर जितेंद्र ने उसे सुभाष चौक पर बुलाया था। बाद में वह उसे दिबियापुर छोड़ने की बात कहकर साथ ले गया और मारपीट की थी। महिला ने सात अक्तूबर 2020 को एएसपी कमलेश दीक्षित से मिलकर शिकायत की थी।

इसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था। एसपी सुनीति ने सात अक्तूबर को ही जितेंद्र को निलंबित कर दिया था। 4 नवंबर को पुलिस लाइन से घर जाते समय सिपाही जितेंद्र मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। इलाज के दौरान 9 नवंबर को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed