{"_id":"67d40a4711cd0a1c8f0cafc7","slug":"body-of-missing-girl-found-in-pond-police-investigating-from-many-angles-various-discussions-in-village-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: तालाब में मिला लापता बच्ची का शव, कई एंगल से जांच कर रही है पुलिस, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: तालाब में मिला लापता बच्ची का शव, कई एंगल से जांच कर रही है पुलिस, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं
Fri, 14 Mar 2025 04:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Mar 2025 04:23 PM IST
सार
Hardoi News: पचदेवरा थाना क्षेत्र में कई दिनों से लापता मासूम का शव गांव के बींचोबीच तालाब में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर में एक पांच वर्षीय बच्ची का शव गांव के बीचों-बीच तालाब से बरामद हुआ है। बच्ची एक सप्ताह पूर्व घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। घटनास्थल पर एसपी नीरज कुमार जादौन भी पहुंचे थे और बच्ची की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए थे। शव बरामद होने की सूचना पर सीओ अनुज मिश्रा सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी भानू सिंह की पुत्री तान्या (5) बीती सात मार्च की शाम को घर के बाहर खेल रही थी। तान्या खेलते समय अचानक लापता हो गई, परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद तान्या के पिता भानू सिंह ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन और सीओ अनुज मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और स्थानीय पुलिस के साथ गांव के आसपास बच्ची को खोजा।
विज्ञापन
पुलिस कई एंगल से कर रही है जांच
हालांकि, कुछ पता नहीं चला। एसपी ने स्थानीय पुलिस को बच्ची की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए थे। गुरुवार को शाम करीब पांच बजे गांव के बीचों-बीच स्थित एक छोटे तालाब में बच्ची का शव मिला। जानकारी होने के बाद सीओ के अलावा पाली, पचदेवरा सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना से बच्ची के परिजनों सहित गांव में हड़कंप मच गया है। पचदेवरा थाना प्रभारी अब्दुल जब्बार खां ने बताया कि कई एंगल से मामले में जांच की जा रही है।