फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of missing farmer found floating in Yamuna river

Kanpur News: यमुना नदी में उतराता मिला लापता किसान का शव

Fri, 19 Sep 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 19 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Body of missing farmer found floating in Yamuna river
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के दौलतपुर के पास दो दिन से लापता किसान का शव गुरुवार सुबह यमुना नदी में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन


जालौन थाना सिरसा कलार के सिंहरा निवासी देव प्रकाश (55) का शव दौलतपुर के पास नदी में उतारा मिला। पुलिस छानबीन में पता चला कि देव प्रकाश 16 सितंबर को बिना बताए घर से निकले थे। उनके लापता होने पर सिरसा कलार में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव मिलने की जानकारी पर पहुंचे छोटे भाई अरविंद ने पुलिस को बताया कि बड़े भाई देवप्रकाश अहमदाबाद में बेटे सतीश और कुलदीप के साथ रहते थे। बेटे कपड़ा रंगाई का काम करते हैं। पत्नी का काफी पहले निधन हो चुका है।
बताया कि वह शुक्रवार को खेत की फसल देखने आए थे। 16 सितंबर को बिना बताए कहीं चले गए। शाम तक घर न पहुंचने पर उनकी तलाश की गई। उनके नंबर पर बात करने पर कोई दूसरा बात कर रहा था। बात करने वाले ने यमुना नदी किनारे पाल घाट में मोबाइल और चप्पल मिलने की जानकारी दी थी। जब वह लोग वहां पहुंचे तो भाई का पता नहीं चला। इसके बाद थाना सिरसा कलार में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह एक नाविक से दौलतपुर के पास शव मिलने की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दौलतपुर के पास यमुना में जो शव मिला है उसकी पहचान जालौन के थाना सिरसा कलार निवासी देव प्रकाश के रूप में की गई है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed