फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Body of hotel worker found in pond in Kannauj, mother alleges murder

Kannauj: तालाब में मिला होटल कारीगर का शव, पास में पड़ी थी सिरिंज और माचिस, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 13 Dec 2022 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Dec 2022 11:00 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के गुदरगढा तालाब में होटल कारीगर का शव मिला है। वहीं, के शव के पास सिरिंज और माचिस भी पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
Body of hotel worker found in pond in Kannauj, mother alleges murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में नगर के मोहल्ला सराफान स्थित गुदरगढा तालाब से होटल कारीगर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कारीगर की मां ने उसकी हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

फतेहगढ़ के ग्राम कुडरा निवासी आकाश कश्यप (25) पुत्र जगदीश कश्यप नगर के मोहल्ला सराफान में राकेश फौजी के मकान में अपनी मां पुष्पा के साथ किराए पर रहता है। वह नगर के एक होटल पर कारीगर है। सोमवार की शाम को भी वह होटल पर जाने के लिए ही घर से निकला था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह उसका शव सराफान मोहल्ले के गुदरगढा तालाब में लोगों ने पड़ा देखा। जानकारी पाकर निरीक्षक हरिशंकर, सिटी इंचार्ज विनय शर्मा मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेता ऋषभ मिश्रा ने तालाब से शव को बाहर निकाला। मां पुष्पा देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की शादी हरदोई निवासी सोनी के साथ हुई थी, लेकिन पिछले तीन साल से दोनों अलग ही रह रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में निरीक्षक हरिशंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

शव के पास मिला सीरिंज और माचिस
होटल कारीगर के शव के पास सिरिंज व माचिस भी पड़ी हुई थी। इससे तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लोग इस मौत को नशेबाजी से भी जोड़कर देख रहे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed