{"_id":"63f87f64fa621902c80e70a6","slug":"body-of-employee-found-lying-in-college-in-unnao-blood-was-coming-out-of-mouth-police-engaged-in-investigati-2023-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: कॉलेज में पड़ा मिला कर्मचारी का शव, ड्यूटी पर था तैनात...मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: कॉलेज में पड़ा मिला कर्मचारी का शव, ड्यूटी पर था तैनात...मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 24 Feb 2023 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:42 PM IST
सार
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में श्रेणी कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में रात्रि ड्यूटी पर मौजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव पड़ा मिला। उसके मुंह से खून भी आया था। विद्यालय प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि परिजनों ने क्षय रोग से पीड़ित होना बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कस्बा के मियागंज मार्ग स्थित महत्मा गांधी इंटर कॉलेज में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जगतपाल (42) पुत्र रामभरोसे रात्रि ड्यूटी पर था।
विज्ञापन
सुबह उसका शव देख अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मृतक के मुंह से खून भी आया था। प्रधानाचार्य शरीफ अहमद द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई। साथ ही पुलिस को स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुंह से आए खून को संदिग्ध मान शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक जगतपाल पिता रामभरोसे की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में 07 मार्च 2007 को चतुर्थ श्रेणी पद पर भर्ती हुआ था। पुत्र आशीष ने पुलिस को बताया कि पिता क्षय रोग से ग्रसित थे। मृतक की पत्नी रोली के अलावा बेटे आशीष (23), अमित (19), अंकित (18 ) और बेटी उपासा (20) का रो-रोकर हाल बुरा है।