{"_id":"64ccb8e125c9028c89045117","slug":"body-of-electrician-found-in-rented-house-in-farrukhabad-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस की शर्मनाक करतूत: शव के साथ की बर्बरता, घसीटते हुए बाहर निकलवाई बॉडी, वीडियो बनाता रहा सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस की शर्मनाक करतूत: शव के साथ की बर्बरता, घसीटते हुए बाहर निकलवाई बॉडी, वीडियो बनाता रहा सिपाही
Fri, 04 Aug 2023 02:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:16 PM IST
सार
फर्रुखाबाद में अधिवक्ता के मकान में किराए पर रह रहे एक बिजली मिस्त्री का शव सड़ी अवस्था में बरामद हुआ था। उसका दो दिन से कमरा नहीं खुला था। एक साधु के मोटर लेकर आने पर पड़ोसी ने कमरे में झांक कर देखा, तो बदबू आई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले की पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। एक घर में बिजली मिस्त्री का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी द्वारा शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान शव को बिना बैग में डाले ही बेकद्री से घसीटते हुए बाहर निकलवाया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान यूपी पुलिस का सिपाही ही कर्मचारी द्वारा शव को घसीटते हुए वीडियो बना रहा था।
दरअसल, फर्रुखाबाद में अधिवक्ता के मकान में किराए पर रह रहे एक बिजली मिस्त्री का शव सड़ी अवस्था में बरामद हुआ था। उसका दो दिन से कमरा नहीं खुला था। एक साधु के मोटर लेकर आने पर पड़ोसी ने कमरे में झांक कर देखा, तो बदबू आई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। शव तख्त के नीचे पेट के बल पड़ा था। देर शाम तक परिवार का कोई व्यक्ति शव लेने नहीं पहुंचा।
शाहजहांपुर जिले के गांव दोषपुर निवासी संजय कश्यप उर्फ मन्नी (45) बिजली मिस्त्री था। वह पांचाल घाट स्थित पुरानी घटिया पर बने अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू के मकान के कमरे में नौ साल से किराए पर रहता था। उसका अपने परिजनों से कोई संबंध नहीं था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह सही कराने के लिए दिए गए मोटर को लेने के लिए साधु पहुंचे। कुछ लोगों ने बताया कि दो दिन से कमरा नहीं खुला। कमरे में अंदर झांका तो बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पांचाल घाट चौकी और कादरीगेट थाना प्रभारी विनोद शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा, तो शव तख्त के नीचे सड़ी अवस्था में पड़ा था।

फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूना एकत्रित किए। पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि उसका एक भाई विवेक कुमार रेलवे में बताया जाता है। मगर उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
देर शाम तक सूचना के बावजूद कोई परिजन नहीं पहुंचा। आसपास के लोगों ने बताया कि संजय किसी परिजन से संबंध नहीं रखता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। शराब पीने का शौकीन था।