फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of accused of raping granddaughter found in suspicious circumstances in Auraiya

नातिन से दुष्कर्म का मामला: संदिग्ध हालात में मिला आरोपी का शव, 2019 से वांछित चल रहा था मृतक

Thu, 27 Oct 2022 05:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Oct 2022 05:04 PM IST
सार

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में साल 2019 में नातिन से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Body of accused of raping granddaughter found in suspicious circumstances in Auraiya
मृतक हरिओम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात दुष्कर्म के आरोपी का संदिग्ध हालात में नलकूप के पास शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाला 70 वर्षीय वृद्ध हरिओम अजीतमल क्षेत्र के एक गांव में रहता था। वर्ष 2019 में उसके बेटे ने पिता पर बेटी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक तब से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

मृतक का घर में आना जाना भी नहीं था। इधर पति के ऊपर मुकदमा दर्ज होने के बाद पत्नी भी बेटी के यहां रहने लगी थी। बुधवार शाम को गांव के कुछ लोग खेत की जुताई करके वापस लौट रहे थे। तभी उन्हें खेत किनारे बने नलकूप के पास एक बाबा के वेष में वृद्ध का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास जाने पर शिनाख्त हुई, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वृद्ध का शव मिलने की जानकारी पर एएसपी शिष्यपाल, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी नीरज यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था।

आरोपी 2019 से ही वांछित चल रहा था। इस मामले में उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है। घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed